रायपुर : प्रदेश के डीजीपी डीएम अवस्थी ने आज उपनिरीक्षक व दो आरक्षकों को निलंबित कर दिया है। बताया जाता है कि डीजीपी डीएम अवस्थी को तीनों के खिलाफ गंभीर शिकायतें मिली थीं। बता दें कि कवर्धा तहसील कार्यालय के पटवारी सतानंद चंद्राकर ने तीनों पुलिसकर्मियों के खिलाफ कई गंभीर आरोप लगाए हैं। इसके बाद डीजीपी डीएम अवस्थी ने उप निरीक्षक प्रभाकर तिवारी, सायबर सेल बिलासपुर, आरक्षक संतोष यादव और आरक्षक विकास यादव को निलंबित किया है। डीजीपी अवस्थी ने पुलिस उप महानिरीक्षक सुशील चंद्र द्विवेदी को मामले में जांच के आदेश भी दिए हैं। उन्होंने पुलिस उप महानिरीक्षक को स्वयं जांच कर 7 दिनों के भीतर प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं।