चित्रा पटेल की रिपर्टिंग..
राजनांदगांव : छ ग के राजनांगांव -कांकेर-गढ़चिरौली जिले के सीमा पर स्थित ग्राम कोहकाटोला की पहाड़ी की घटना है। मुखबिर की सूचना मिलने पर पुलिस ने सर्चिंग में निकली,पुलिस ने नक्सली कैप पर फायरिंग की। नक्सल और पुलिस के बीच जबरदस्त मुठभेड़ हुई,जिसपर पुलिस को भारी पड़ता देख नक्सली मोर्चा छोडने को मजबुर होकर भाग गए। मुठभेड़ में कई नक्सलियों के घायल होने एवं मारे जाने की सम्भावना जताई जा रही है। गुप्त सूत्रों से पता चला है कि मौके से 01 नग 303 रायफल, 02 नग 12 बोर, 01 नग भरमार, 01 नग एयर गन, वायरलेस सेट, 03 टेन्ट एवं भारी मात्रा में दैनिक उपयोग के सामान पुलिस ने बरामद किया ।
जिला पुलिस बल, डीआरजी, एसटीएफ एवं आईटीबीपी की सयुक्त कार्यवाही, सर्चिंग जारी..