रायपुर नगर निगम मुख्यालय एवं सभी जोनो में अधिकारी, कर्मचारीगण प्रतिदिन कार्य का प्रारंभ सामूहिक राष्ट्रगान करने के साथ कर रहे 

Chhattisgarh

रायपुर – नगर पालिक निगम रायपुर के आयुक्त  अबिनाष मिश्रा के आदेषानुसार नगर पालिक निगम रायपुर मुख्यालय भवन महात्मा गांधी सदन और सभी 10 जोनो के कार्यालयों में निगम के अधिकारी एवं कर्मचारीगण प्रतिदिन कार्य दिवसों में कार्य का प्रारंभ निगम कार्यालयों में सामूहिक राष्ट्रगान जन-गण-मन करने के साथ कर रहे है।
प्रतिदिन की भांति आज भी नगर निगम मुख्यालय भवन में निगम उपायुक्त सामान्य प्रषासन विभाग श्रीमती कृष्णा खटीक की उपस्थिति में सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने महात्मा गांधी सदन में दिन के कार्य का प्रारंभ सामूहिक राष्ट्रगान करके किया। विगत दिनों से यह क्रम निरंतर कार्य दिवसों मंे जारी है एवं इसके पीछे उद्देष्य नगर निगम के सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों मंे राष्ट्रभक्ति की भावना की सकारात्मक उर्जाओं का संचार करना है, जो नगर निगम में प्रषासनिक तौर पर दिये जाने वाले कार्य के लक्ष्यों की पूर्ति में सहायक हो एवं आमजनों के कार्य निरंतर व्यवस्थित तौर पर सुचारू रूप से संचालित हो ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *