अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस: राजधानी रायपुर के इंडोर स्टेडियम में किया गया सामूहिक योग प्रदर्शन

Chhattisgarh

रायपुर, : दिनांक21 जून 2019,अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आज राजधानी रायपुर के इंडोर स्टेडियम में राज्य स्तरीय योग प्रदर्शन का कार्यक्रम आयोजित किया गया। नगर पालिक निगम रायपुर के महापौर प्रमोद दुबे के मुख्य आतिथ्य में अन्य अतिथिगण, 600 स्कूली बच्चों और अधिकारियों ने सामूहिक योग प्रदर्शन में भाग लिया। राज्य स्तरीय योग प्रदर्शन का यह कार्यक्रम समाज कल्याण विभाग और स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित किया गया।

रायपुर दक्षिण के विधायक बृजमोहन अग्रवाल, पूर्व महापौर  किरणमयी नायक, रायपुर संभाग के आयुक्त जी आर चुरेन्द्र, संचालक शिक्षा  एस प्रकाश, रायपुर कलेक्टर एस भारतीदासन, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आरिफ शेख सहित बड़ी संख्या में वरिष्ठ अधिकारियों ने योग प्रदर्शन में भाग लिया।अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आज सुबह छत्तीसगढ़ राज्य में राजधानी सहित जिला मुख्यालयो, विकासखंड मुख्यालयो और पंचायतों में सामूहिक योग अभ्यास किया गया।दुर्ग में योगाभ्यास गृहमंत्री भी अंतरराष्ट्रीय योग दिवस में शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *