राहुल गांधी और अखिलेश यादव की रैली में भगदड़ मची. बेकाबू भीड़ मंच पर चढ़ गई. पत्रकारों के साथ मारपीट की और कैमरे तोड़े

National

Prayagraj : फूलपुर में राहुल गांधी और अखिलेश यादव की रैली में भगदड़ मची. बेकाबू भीड़ मंच पर चढ़ गई. पत्रकारों के साथ मारपीट की और कैमरे तोड़े. दोनों नेताओं को बिना भाषण दिए लौटना पड़ा.

प्रयागराज के गंगापार इलाके में आज राहुल गांधी और अखिलेश यादव की संयुक्त रैली थी. भयंकर गर्मी, दोपहर की खड़ी धूप और उमस के बावजूद भरी भीड़ आ गई. दोनों नेताओं को सुनने और करीब से देखने का इतना अधिक क्रेज था कि भीड़ सुरक्षा बैरिकेड तोड़कर मंच के पास तक भागते पहुंच गई.

मंच पर भी अफरा तफरी हो गई अत्यधिक भीड़ के कारण राहुल और अखिलेश को संक्षेप में स्पीच देकर वहां से निकलना पड़ा क्यूंकि भीड़ लगातार बढ़ती जा रही थी.

सुरक्षाकर्मियों ने दोनों नेताओं को उनके हेलीकॉप्टर तक पहुंचाया और वो अगली रैली के लिए निकल गए.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *