बड़ी खबर : छत्तीसगढ़ कांग्रेस का मीडिया विभाग इन दोनों युद्ध का अखाड़ा बन गया

Chhattisgarh

रायपुर : छत्तीसगढ़ कांग्रेस का मीडिया विभाग इन दोनों युद्ध का अखाड़ा बन गया है प्रवक्ताओं के आपस में तालमेल की कमी गए बगाहे सामने आ रही है ,और चुनाव में जहां मीडिया विभाग को समन्वय से काम करना चाहिए वहां मीडिया विभाग ही सबसे ज्यादा असामान्य से काम करता दिख रहा है। विधानसभा चुनाव में प्रवक्ताओं के परितोषित वितरण में असमानता का मामला अभी शांत हुआ नहीं है कि पिछले दिनों अध्यक्ष और एक प्रवक्ता के बीच विवाद की खबर ऑन कैमरा रिकॉर्ड हुई , अब बताया जा रहा है कि मीडिया विभाग में कोऑर्डिनेटर बनाकर भेजी गई दिल्ली की नेशनल कोऑर्डिनेटर से मीडिया विभाग की पटरी नहीं बैठ रही है, भाजपा पर जवाबी हमले करने को लेकर एआईसीसी कोऑर्डिनेटर और मीडिया विभाग में जमकर विवाद जैसी स्थिति निर्मित हो गई है।
बताया जा रहा है कि आईसीसी द्वारा अधिकृत नेशनल मीडिया प्रभारी बनाकर भेजी गई राधिका खेरा के साथ मीडिया विभाग का असहयोगात्मक रवैया उसे समय विवाद की स्थिति में तब्दील हो गया, जब एक विषय पर बाइट देने को लेकर तू तू मै मैं की स्थिति बन गई। पार्टी के पक्ष लेने को लेकर पीसी की अनुमति और बाइट देने के लिए पत्रकारों को बुलाया जाना विवाद का कारण था, जिस पर उठे सवालों से एआईसीसी द्वारा अधिकृत नेशनल मीडिया कोडनेटर से विवाद हो गया।

बताता जा रहा है कि इस मामले की शिकायत पी सी सी सहित दिल्ली तक की गई है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *