अवैध शराब के आरोपी गिरफ्तार

Chhattisgarh

रायपुर : दिनांक 14.04.2024 को थाना धरसींवा पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि धरसींवा क्षेत्रांतर्गत ग्राम कुंरा पास एक व्यक्ति अवैध रूप से शराब की बिक्री कर रहा है। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन तथा थाना प्रभारी धरसींवा के नेतृत्व में थाना धरसींवा पुलिस की टीम द्वारा मुखबीर द्वारा बताए उक्त स्थान पर जाकर देखने पर एक व्यक्ति द्वारा अवैध रूप से शराब बिक्री करना पाया गया। जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा व्यक्ति को पकड़कर पूछताछ करने पर व्यक्ति ने अपना नाम राजेन्द्र सिसोदिया उर्फ नागो निवासी धरसींवा रायपुर का होना बताया। शराब बिक्री करने के संबंध में राजेन्द्र सिसोदिया उर्फ नागो से वैध दस्तावेज की मांग करने पर उसके द्वारा किसी प्रकार का कोई दस्तावेज प्रस्तुत न कर टीम के सदस्यों को लगातार गुमराह करने का प्रयास किया जा रहा था। जिस पर आरोपी राजेन्द्र सिसोदिया उर्फ नागो को गिरफ्तार कर उसके *कब्जे से अवैध रूप से रखें 45 पौवा देशी शराब कीमती लगभग 5,000/- रूपये जप्त* कर आरोपी के विरूद्ध थाना धरसींवा में अपराध क्रमांक 253/24 धारा 34(2) आबकारी एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *