मुख्यमंत्री आज रायपुर और बिलासपुर जिले के कार्यक्रमों में

Chhattisgarh

रायपुर : दिनांक 17 दिसम्बर 2019, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 17 दिसम्बर को रायपुर और बिलासपुर जिले में आयोजित कार्यक्रमों में शामिल होंगे। पूर्वान्ह 11 बजे रायपुर के होटल मेफेयर में आयोजित शिखर सम्मेलन छत्तीसगढ़ 2019 में शामिल होने के बाद दोपहर 12.20 बजे शंकर नगर स्थित राजीव भवन पहुंचेंगे और वहां प्रेस वार्ता को संबोधित करेंगे। मुख्यमंत्री अपरान्ह 3 बजे रायपुर से हेलीकाप्टर द्वारा रवाना होकर 3.30 बजे बिलासपुर जिले के मस्तूरी विकासखण्ड स्थित ग्राम पंधी पहुंचेंगे और वहां पंच-सरपंच महासम्मेलन में शामिल होंगे। बघेल वहां से शाम 4.30 बजे कार द्वारा रवाना होकर 4.45 बजे बिलासपुर शहर के मोपका चौक पहुंचेंगे और शहर के विभिन्न स्थानों में जनसम्पर्क करेंगे और सभा को संबोधित करेंगे। मुख्यमंत्री रात 11 बजे रायपुर लौट आएँगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *