रायपुर : राज्यसभा सांसद और मशहूर शायर इमरान प्रतापगढ़ी आज रायपुर छत्तीसगढ के दौरे पर हैं,नेता प्रतिपक्ष डॉक्टर चरण दास महंत द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर टिप्पणी किया और फिर खेद व्यक्त की ,जिस पर इमरान प्रतापगढ़ी ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा ,झूठ की फैक्ट्री है भाजपा, बातों को तोड़ मरोड़ कर पेश करती है इस समय लड़ाई है लोकतंत्र और संविधान को बचाने की ,देश को समझना होगा कि डॉक्टर बाबा साहब अंबेडकर का संविधान बचाना है या भाजपा की सरकार।