नेता प्रतिपक्ष कौशिक और चिरिमिरी की डॉ. दिव्या पटेल वर्तमान अमेरिका निवासरत कोंसुलेट के बीच हुई चर्चा

Chhattisgarh

रायपुर। नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक और मुंबई स्थित अमेरिकन वाणिज्य दूतावास से अमेरिकन कोंसुलेट डेविड जे. रेंज के बीच विडियो कान्फ्रेंस के माध्यम से चर्चा हुई। दोनों के बीच कोविड-19 की रोकथाम के उपायों को लेकर विस्तार से बातें हुई।

चर्चा के दौरान श्री कौशिक ने कहा कि पूरा भारत आत्मविश्वास के साथ कोरोना के खिलाफ लड़ रहा है। जिसमें हम सफल होंगे। नेता प्रतिपक्ष कौशिक ने कहा कि अमेरिका में निवासरत छत्तीसगढ़ी समाज वहां भी एकजुटता के साथ कोरोना को परास्त में जुटा है। नेता प्रतिपक्ष कौशिक ने कोंसुलेट रेंज को बताया कि चिरिमिरी की डॉ. दिव्या पटेल वर्तमान अमेरिका निवासरत है।जो कोरोना से लड़ाई में बेहतर कार्य कर रही है।चर्चा के दौरान क्रिस ग्रासमैन व अनुवादक आयाशा मौजूद थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *