कांग्रेस पार्टी बूढी पार्टी, डूबता हुआ जहाज, जल्दी इसका अंत होने वाला है : सीएम विष्णू देव साय

Chhattisgarh

रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज  कांग्रेस पर जमकर हमला बोला कहा कांग्रेस पार्टी बूढी हो गई है,डूबता हुआ जहाज है, बहुत जल्दी इसका अंत होने वाला है।

दरअसल कल जगदलपुर में कांग्रेस छोड़कर 1500 लोग भाजपा में शामिल हुए, साथ ही वहां के महापौर भी कांग्रेस का दामन छोड़कर भाजपा  को थामा है , जिस पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा  है और कहा,कांग्रेस पार्टी बूढी हो गई है,डूबता हुआ जहाज है, बहुत जल्दी इसका अंत होने वाला है।

लोकसभा चुनाव के ठीक पहले कांग्रेस नेता अपने कांग्रेस पार्टी को  छोड़ते नजर आ रहे हैं,आखिर यह नेता क्यों पार्टी छोड़ रहे हैं ,क्या उनको अपने नेता गुरू पर भारोशा नहीं या खुद की राजनीति पर विश्वास नहीं, जो पत्रकारों के कलम की कहानी बनते दिख रहे हैं, कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हो रहे हैं यह बड़ा सवाल है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *