बृजमोहन बैठे धरने पर.. चुनाव निरस्त कराने..पहुंचे हाईकोर्ट

Chhattisgarh

रायपुर : वरिष्ठ भाजपा नेता एवं विधायक बृजमोहन अग्रवाल के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता निर्वाचन आयोग के दफ्तर में धरने पर बैठ गए। उनका आरोप है कि नगरीय निकाय चुनाव में निर्वाचन आयोग सत्ताधारी दल कांग्रेस के दबाव में काम कर रहा है। इस संबंध में बृजमोहन अग्रवाल,पूर्व मंत्री राजेश मूणत,सहित प्रतिनिधि मंडल आज पुनः आयोग के दफ्तर पहुंचकर आयुक्त को ज्ञापन सौंपा और आरोप लगाया कि कांग्रेस पार्टी भी पार्षदों को प्रलोभन व भय दिखाकर अपने पक्ष में करने का षड्यंत्र रच रही है। परंतु बार-बार शिकायत करने के बाद भी निर्वाचन आयोग का मौन रहना संदेह पैदा करता है। विदित है कि 2 दिन पूर्व भी रात्रि भाजपा के प्रतिनिधि मंडल ने राज्य निर्वाचन आयुक्त ठाकुर राम सिंह से उनके निवास के भेट कर इस संबंधी शिकायत दर्ज की थी।

कल प्रेस कांफ्रेंस करके पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने बताया था कि आरोप है कि नगरीय निकाय चुनाव में निर्वाचन आयोग सत्ताधारी दल कांग्रेस के दबाव में काम कर रहा है और  नियम के विपरित चुनाव कराया जा रहा है, जिस पर कोर्ट की शरण लेंगे और आज भाजपा के वकील ने आज हाईकोर्ट निरस्त करने की मांग को लेकर याचिका पेश की गई है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *