रायपुर : छत्तिसगढ़ में महिलाओ के खिलाफ अपराध पर लगाम लगाने के लिए प्रदेश में 5 महिला थाना खोला जाएगा, विधानसभा बजट सत्र का ग्यारवें दिन राज्य के गृह मंत्री विजय शर्मा ने इसकी घोषणा की, महिला थाना खोलने के पीछे सरकार का मकसद महिलाओं को बेहतर माहौल मुहैया कराना है। बिना किसी डर से स्वतंत्र रूप से अपराध की रिपोर्ट दर्ज कर सकेंगी,महिला थाना में अपराध की शिकार महिलाओं से महिला अधिकारी/ कर्मचारी ही निपटेंगी।
गृह मंत्री विजय शर्मा ने बताया कि पंचायत क्षेत्रों में महीला थाना खोला जा रहा है ,थाना में केवल महिला स्टॉफ होंगी, इसके लिए 300 महिलाओं की भर्ती प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।