26 जनवरी गणतंत्र दिवस के अवसर पर रायपुर नगर पालिक निगम के सम्पूर्ण परिक्षेत्र में मांस – मटन विक्रय पर पूर्ण प्रतिबंधित रहेगा

Chhattisgarh

रायपुर – सम्पूर्ण नगर पालिक निगम रायपुर के सम्पूर्ण परिक्षेत्र में दिनांक 26 जनवरी 2023 गुरुवार को गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर मांस – मटन का विक्रय पूर्ण रूप से प्रतिबंधित रहेगा। इस सम्बन्ध में छत्तीसगढ़ शासन के नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के आदेश के परिपालन में नगर पालिक निगम रायपुर के स्वास्थ्य विभाग की ओर से दिनांक 26 जनवरी 2023 गुरूवार को गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर रायपुर नगर पालिक निगम के सम्पूर्ण परिक्षेत्र में स्थित पशुवध गृह एवं समस्त मांस – मटन विक्रय की दुकानों को बंद रखे जाने का आदेश जारी किया गया है। नगर पालिक निगम स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 26 जनवरी 2023 गुरुवार को गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर किसी भी दुकान में मांस विक्रय करते पाये जाने पर मांस जप्त करने की कार्यवाही की जायेगी और सम्बंधित व्यक्ति के विरूद्ध यथोचित कार्यवाही भी की जायेगी। दिनांक 26 जनवरी 2023 गुरूवार को गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर नगर पालिक निगम रायपुर के समस्त जोन स्वास्थ्य अधिकारीगण, समस्त जोन स्वच्छता निरीक्षकगण मांस- मटन के विक्रय पर प्रतिबन्ध के आदेश का व्यवहारिक पालन सुनिश्चित करवाएंगे और इस हेतु अपने सम्बंधित जोन क्षेत्रों के मटन बाजारों में लगातार सतत पर्यवेक्षण करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *