खमरडीह थाने में जमा हुए भगवाधारी एकत्र, लगाया पुलिस के खिलाफ नारे

Chhattisgarh

रायपुर : छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार, थाने का हुआ घेराव , खमरडीह थाने में जमा हुए भगवाधारी एकत्र,हिंदूवादी संगठनों ने जगाया विरोध ,आपत्तिजनक टिप्पणी करने का मामला से बजरंग दल नाराज, पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी हो रही है,बजरंग दल के नेता थाने के बाहर जमीन में बैठकर हनुमान चालीसा पाठ करने लगे,इस दौरान करीबन 50से 60 पुलिस कर्मी तैनात किया गया है।

मामला है कि राजधानी के खमारडीह थाना अंतर्गत युवकों ने सरेआम गुंडागर्दी व गाली गलौज की जिसका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा, वीडियो में कुछ युवक एक घर के बाहर खड़े होकर दबंगई पूर्वक जमकर गाली गलौज करते हुए नजर आ रहे है, उक्त वीडियो में युवक बुजुर्ग को मारने की धमकी देते हुए दिखाई दे रहा है, इसके बाद बुजुर्ग ने मामले की शिकायत खमतराई थाने में दर्ज कराई, पुलिस ने गुंडागर्दी मारपीट के मामले में रविवार की रात तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया था, कुछ युवक अभी भी फरार हैं जिसकी तलाश पुलिस कर रही है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *