रायपुर 25 सितंबर 2020 छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत ने भरे मन से कहां की वरिष्ठ पत्रकार मोहन राव के निधन का समाचार बेहद ही दुखद है, मेरे उनसे निजी संबंध रहे हैं, वे कलम के धनी थे,पत्रकार जगत को यह अपूरणीय क्षति है, मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं दिवंगत आत्मा को अपने चरणों में स्थान दे और उनके परिजनों को दुख की इस घड़ी में शक्ति संबल प्रदान करें।