रायपुर – नगर पालिक निगम रायपुर के आयुक्त मयंक चतुर्वेदी के निर्देशानुसार ठंड को देखते हुए नगर निगम के सभी जोनो के जोन कमिश्नरों को आमजनों को ठंड से राहत दिलवाने विभिन्न सार्वजनिक स्थलों में शीतलहर काल के दौरान व्यवस्थित रूप से अलाव प्रतिदिन नियमित जलाने के निर्देश दिये गये हैँ ।
आयुक्त के निर्देशानुसार सभी 10 जोनों की टीमों ने राजधानी शहर रायपुर नगर निगम क्षेत्र के विभिन्न सार्वजनिक स्थानों पर ठंड को देखते हुए आमजनों की सुविधा हेतु अलाव जलाने की निरन्तर व्यवस्था दी है। जोन 4 क्षेत्र के तहत कृषक नगर शास्त्री बाजार, जयस्तम्भ चौक,जनता कॉलोनी बैरन बाजार, कालीबाड़ी गाँधी नगर, जोन 7 क्षेत्र के तहत कबीर चौक रामनगर सुलभ के समीप, अग्रसेन चौक के पास श्रीगणेश मन्दिर के समीप सहित विभिन्न सार्वजनिक स्थलों पर अलाव जलाने की निरंतरता से व्यवस्था की जा रही है। आयुक्त के निर्देशानुसार सभी 10 जोनो के विभिन्न मुख्य सार्वजनिक स्थलों पर आमजनों की सुविधा हेतु ठंड को देखते हुए अलाव जलाने की व्यवस्था निरन्तर दी जा रही है।