रायपुर : दिनांक 23/05/2019/ रिकॉर्ड वोटों से जीत दर्ज करने के बाद रायपुर के नवनिर्वाचित सांसद सुनील सोनी वरिष्ठ भाजपा नेता एवं रायपुर विधायक बृजमोहन अग्रवाल के साथ मतगणना स्थल से सीधे भाजपा कार्यालय एकात्म परिसर पहुंचे। वहां पर ढोल नगाड़ों के साथ भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका जोर शोर से अभिनंदन किया और सभी लोगों का लड्डू खिलाकर मुंह मीठा कराया। एकात्म परिसर में प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय, पूर्व मंत्री प्रेम प्रकाश पांडे, महेश गागड़ा,विधायक शिवरतन शर्मा,नरेशचंद्र गुप्ता,नवीन मारकंडे सलीम राज,शिवजलम दुबे आदि उपस्थित थे।