मोवा में मतदान केन्द्र क्रमांक 177,178, आदर्श नगर, वी. वी. विहार, शान्ति स्कूल सहित विभिन्न स्थानों में जोनों की टीमों ने चलाया मतदाता जागरूकता अभियान, नागरिकों ने ली शत – प्रतिशत मतदान की सामूहिक शपथ

Chhattisgarh

रायपुर – रायपुर जिला कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉक्टर सर्वेश्वर नरेन्द्र भूरे के आदेशानुसार एवं रायपुर नगर पालिक निगम के आयुक्त श्री मयंक चतुर्वेदी के निर्देशानुसार स्वीप कार्यक्रम के अंतर्गत नगर पालिक निगम रायपुर के सभी 10 जोनों की टीमों द्वारा जोन कमिश्नरों एवं कार्यपालन अभियंताओं सहित सहायक अभियंताओं, उपअभियंताओं, सहायक राजस्व अधिकारियों, सफाई मित्र कर्मचारियों, महिला स्वसहायता समूहों की महिलाओं की उपस्थिति में नगर पालिक निगम क्षेत्र के विभिन्न सार्वजनिक स्थानों में पहुंचकर मतदाताओं को शत – प्रतिशत मतदान करने जागरूक बनाने का कार्य प्रतिदिन नियमित रूप से निरन्तर जारी है. इस क्रम में नगर पालिक निगम के जोन क्रमांक 3 के अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा जोन कमिश्नर श्री लोकेश चंद्रवंशी एवं कार्यपालन अभियन्ता श्री सुशील मोडेस्टस की उपस्थिति में जोन के तहत रानी लक्ष्मी बाई वार्ड क्रमांक 10 के तहत क्षेत्र के मतदान केन्द्र क्रमांक 177, 178 के रहवासी मतदाताओं के मध्य मतदाता जागरूकता अभियान शत – प्रतिशत मतदान हेतु जागरूकता लाने चलाया गया. इसी प्रकार नगर पालिक निगम जोन क्रमांक 3 के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने वार्ड क्रमांक 10 के अंतर्गत आदर्श नगर, वी. वी. विहार, ओम शान्ति स्कूल के विभिन्न सार्वजनिक स्थानों में शत- प्रतिशत मतदान की सामूहिक शपथ स्वीप कार्यक्रम के अन्तर्गत मतदाता जागरूकता अभियान चलाते हुए ली. रायपुर जिला निर्वाचन अधिकारी के आदेशानुसार नगर पालिक निगम रायपुर के सभी 10 जोनों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की टीमों द्वारा रहवासी क्षेत्रों में स्वीप कार्यक्रम के तहत मतदाताओं को शत – प्रतिशत मतदान करने जागरूक बनाने का अभियान प्रतिदिन नियमित रूप से निरन्तर जारी रहेगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *