गंगा और सनातन विरोधी हैं भूपेश बघेल : बृजमोहन

Chhattisgarh

रायपुर, 13 अक्टूबर/ विधानसभा चुनाव के पहले छत्तीसगढ़ में सियासी घमसान मचा हुआ है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के गंगाजल पर जीएसटी के मुद्दे को लेकर भाजपा ने उन्हें घेरा है। वरिष्ठ भाजपा विधायक और पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने भूपेश बघेल को सनातन विरोधी बताया है। बृजमोहन का कहना है कि भूपेश के दिल में गंगा और सनातन के लिए कोई भी इज्जत नहीं है। बघेल गंगा जल पर GST के नाम पर जनता को गुमराह कर रहे है। बृजमोहन अग्रवाल का कहना है कि, भूपेश बघेल ने पिछले चुनाव से पहले हाथ में गंगा जल लेकर छत्तीसगढ़ में शराबबंदी की कसम खाई थी। लेकिन सरकार बनने के बाद वही भूपेश छत्तीसगढ़ में शराब की होम डिलीवरी करवा रहे हैं।

दरअसल, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने केंद्र की बीजेपी सरकार को हिंदू विरोधी बताते हुए बड़ा दावा किया है। भूपेश बघेल ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट कर कहा है कि केंद्र सरकार द्वारा गंगाजल पर 18 फीसदी जीएसटी लगाया जा रहा है।

(मीडिया प्रभारी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *