आरंग/ आरंग विधानसभा क्षेत्र में किए जा रहे विकासकार्यो ने आरंग की तस्वीर बदल दी है।मंत्री डॉ.शिवकुमार डहरिया द्वारा क्षेत्र में लगातार विकासकार्यो की सौगात दी गई है। यही कारण है कि क्षेत्र के विकासकार्यो से बीजेपी कार्यकर्ता भी काफी प्रभावित है और कांग्रेस पार्टी के प्रति लगाव हो रहा है।इसी के तहत आज एक बार फिर मंत्री डॉ.शिवकुमार डहरिया के समक्ष मंदिरहसौद,मुनरेठी, बड़े मुनगी से बड़ी संख्या में भाजपा छोड़कर कार्यकर्ता कांग्रेस के शामिल हो गए।कांग्रेस के वरिष्ठ कांग्रेसी द्वारिका साहू जी जिला महामंत्री दिनेश ठाकुर जी, ब्लॉक अध्यक्ष कोमल साहू जी चंदखुरी सेक्टर अध्यक्ष राजेंद्र माहेश्वरी जी के नेतृत्व में इन कार्यकर्ताओ का कांग्रेस पार्टी में स्वागत किया गया। कांग्रेस में शामिल होने के बाद ग्रामीणों ने कहा कि कांग्रेस पार्टी सभी वर्ग के लोगो का ध्यान रखती है।मंत्री डॉ.शिवकुमार डहरिया के नेतृत्व में आरंग विधानसभा क्षेत्र में ऐतिहासिक विकासकार्य हुए है।विकासकार्यो का सिलसिला लगातार चलता रहे यही सोचकर हम सभी मंत्री डॉ.शिवकुमार के साथ खड़े हुए है।आगामी विधानसभा चुनाव में प्रदेश में एक बार फिर कांग्रेस की सरकार बनेगी और मंत्री डॉ.शिवकुमार डहरिया इतिहास रचेंगे।