मंत्री डॉ शिवकुमार डहरिया से केंवट समाज द्वारा कसडोल पंचायत भवन की मांग पर 24.68 लाख रूपये स्वीकृति प्रदान की

Chhattisgarh

कसडोल : कसडोल पंचायत कसडोल विधानसभा के वार्ड नं. 02 में सांस्कृतिक भवन निर्माण हेतु राशि स्वीकृत कराने की मांग केंवट समाज द्वारा नगरीय प्रशासन एवं श्रम मंत्री डॉ शिवकुमार डहरिया से की गई थी, जिसपर मंत्री ने मांगों को अमल करते हुए तत्काल शीघ्र स्वीकृति आदेश भी जारी की।

सांस्कृतिक भवन हेतु नगर पंचायत कसडोल को 24.68 लाख रूपये का स्वीकृति आदेश प्राप्त हुआ है द्य इस आदेश से केंवट समाज के लोगों में खुशी की लहर व्याप्त है अध्यक्ष कुलेश्वर निषाद, सचिव धर्मेन्द्र जलतारे, कोषाध्यक्ष दीपचरण कैवर्त सहित समाज के लोगों ने इस उपलब्धि के लिए मंत्री डॉ शिव डहरिया को साधुवाद देते हुएउनके प्रति आभार व्यक्त किया है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *