छत्तीसगढ़ : पश्चिम विधानसभा विधायक विकास उपाध्याय ने आज 20 मई को अपने क्षेत्र केआने वाले तीनो जोन की लगातार लिए बैठक ली। जोन-1,जोन-5,जोन-8 के सफाई कर्मचारी,ठेकेदार,सुपरवाइजर,स्वास्थ विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर वार्ड में लोगो की समस्या को दुरुस्त कर समाधान करने को कहा। स्वास्थ विभाग के अधिकारियों को बीमारीयों के रोकथाम की विशेष तौर से बात चीत की। सभी कर्मचारियों से जनता के समस्याओं को लेकर बैठक में जिक्र की , व वार्ड में बिजली,पानी,साफसफाई की व्यवस्था को दुरुस्त करना और नियमित रूप से नाली की सफाई के निर्देश दिए। विधायक ने कहा कि वार्ड में गर्मी में पानी की समस्या को देखते हुए अधिकारियों से नियमित रूप से पानी का टैंकर भेजने का दिए निर्देश दिया।