जीत का दावा करने वाले राहुल गांधी मुंगेरीलाल के हसीन सपने देखना बंद करें : सिद्धार्थनाथ सिंह

Chhattisgarh

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के छत्तीसगढ़ के केंद्रीय मीडिया प्रभारी और प्रयागराज (उप्र) के विधायक सिद्धार्थनाथ सिंह ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को ऊहापोह से ग्रस्त बताते हुए कहा है कि आगामी विधानसभा चुनावों में कांग्रेस की जीत को लेकर राहुल गांधी को मुंगेरीलाल की तरह हसीन सपने आने लगे हैं।  सिंह ने कहा कि राहुल गांधी हकीकत को स्वीकार कर यह मान लें कि कांग्रेस शासित राज्यों में जबर्दस्त परिवर्तन लहर बह रही है।

भाजपा के छत्तीसगढ़ के केंद्रीय मीडिया प्रभारी और प्रयागराज से विधायक  सिंह ने कहा कि राहुल गांधी की देह-भाषा (बॉडी लैंग्वेज) और शब्दों का चयन बताते हैं कि कांग्रेस का केंद्रीय नेतृत्व तक राजनीतिक दिशाहीनता और संशय का शिकार है! राहुल गांधी कह रहे हैं कि ‘प्रॉबबली (संभवत:)’, ‘मे बी (हो सकता है)’, ‘सरटनली (निश्चित रूप से)’, तो उनको खुद में ही विश्वास नहीं है कि कांग्रेस चुनाव जीतने जा रही है, इसलिए इन शब्दों का इस्तेमाल कर रहे हैं।  सिंह ने कहा कि राहुल गांधी धरती पर उतरें, जनता से मिलें। जनता का जो हक कांग्रेस की राजस्थान सरकार ने मारा है, छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के मुख्यमंत्री ने जो लूट की है और कांग्रेस का जो मध्यप्रदेश में कमलनाथ का कार्यकाल रहा है, उसे देखते हुए जनता कांग्रेस को फिर से सत्ता नहीं सौंपने वाली है, यही हकीकत है। इसलिए कांग्रेस की जीत को लेकर दुविधाग्रस्त राहुल गांधी मुंगेरी लाल के हसीन सपने देखना बंद करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *