लगभग 75 लाख रुपये मुख्यमंत्री सहायता कोष में जमा करने का निर्णय

Chhattisgarh

रायपुर, 25 मार्च 2020/ देशभर में कोरोना वायरस के बढते संक्रमण को देखते हुए इसे महामारी घोषित किया गया है। छत्तीसगढ़ में भी कोरोना वायरस के रोकथाम और जरूरतमंदों की सहायता के लिए मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल ने ’मुख्यमंत्री सहायता कोष’ में लोगों से सहायता की अपील की है। मुख्यमंत्री  बघेल की अपील पर आज भारतीय वन सेवा के अधिकारियो ने भी अपने एक माह का वेतन मुख्यमंत्री सहायता कोष में जमा करने का निर्णय लिया है। प्रधान मुख्य वन संरक्षक  राकेश चतुर्वेदी ने बताया कि इन अधिकारियो में प्रधान मुख्य वन सरंक्षक, अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक सर्वश्री मॉरीश नंदी, श्रीनिवास राव, तपेश झा, मुख्य वन सरंक्षक सर्वश्री एस.एस. बी बड़गईया, ए.पी. मिंज, वनमंडलाधिकारी समा फारुखी शामिल है। इसके अतिरिक्त छत्तीसगढ़ कैडर के सभी भारतीय वन सेवा के अधिकारियों ने दस दिनों से लेकर 30 दिनों का वेतन जमा करने का निर्णय लिया है। इसके तहत भारतीय वन सेवा के अधिकारियों द्वारा मुख्यमंत्री सहायता कोष में जमा की जाने वाली कुल राशि लगभग 75 लाख रुपए होगी। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अपील पर राज्य के मंत्रियों, सांसदों, विधायकों सहित अधिकारियों-कर्मचारियों सहित विभिन्न संगठनों द्वारा आपातकाल स्थिति में सहायता दी जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *