मलकागिरी के जंगलों मेंनक्सलियों ने किया आईईडी ब्लास्ट

Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ : ओडिशा  दिनांक11मई2019 कोनक्सली अपनी कायरान हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं। नक्सलियों ने शनिवार को प्रदेश की सीमा में ओडिशा से लगे मलकागिरी के जंगलों में आईईडी ब्लास्ट किया। इसमें सुरक्षा बल के दो जवान सहित एक ग्रामीण घायल हो गया। मिली जानकारी के अनुसार सुरक्षा बल के जवान बोगापदर के जंगलों में सर्चिंग पर निकले थे। इसी दौरान नक्सलियों की ओर से लगाए गए आईईडी ब्लास्ट के चपेट में आ गए। इसमें एसओजी के दो जवान और एक ग्रामीण घायल हो गया। घायल जवानों को इलाज के लिए विशाखापट्टनम भेजा गया है। मामला ओडिशा के मथली थाना क्षेत्र का है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *