पुलिस वाले ने बनाया नाबालिक लड़की को अपना हवस का शिकार

Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ : कवर्धा दिनाँक- 11.05.2019
एंकर-जब रक्षक ही भक्षक बन जाये तो आम आदमी कहा जाए, पुलिस वाले ने ही नाबालिक लड़की को बनाया अपने हवस का शिकार, जिले के सिटी कोतवाली थाने में आरक्षक अमित गौतम पर नाबालिग किशोरी ने रेप का आरोप लगाया है. पीड़िता के परिजन ने सिटी कोतवाली थाने पहुंचकर दैहिक शौषण का मामला दर्ज कराया है.पुलिस ने आरोपी अमित गौतम पर आईपीसी धारा 376,506,पाक्सो 5,6 के तहत मामला दर्ज कर लिया है. आरोपी आरक्षक मौके से फरार हो गया है आरक्षक सिटी कोतवाली डायल 112 में पदस्थ है इस मामले पर पुलिस जांच में जुट गई है.आरोपी आरक्षक को जैसे ही पता चला कि नाबालिग किशोरी के परिजनों को मामले की जानकारी हो गई है, अपने ड्यूटी से 15 से 20 घंटे पहले आरोपी फरार हो गया. पीड़िता पक्ष ने कल शाम 5 बजे सिटी कोतवाली में मामला दर्ज कराया है, फिलहाल पुलिस आरोपी आरक्षक अमित गौतम की तलाश कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *