हाईस्कूल परीक्षा में 68.20 प्रतिशत परीक्षार्थी उत्तीर्ण , हायर सेकण्डरी परीक्षा में 78.43 प्रतिशत परीक्षार्थी उत्तीर्ण

Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ : रायपुर, 10 मई 2019 छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा आयोजित हाई स्कूल सर्टिफिकेट और हायर सेकण्डरी के बोर्ड परीक्षा के साथ-साथ हायर सेकण्डरी व्यावसायिक परीक्षा के परिणामों की घोषणा आज की गई। परीक्षा परिणाम की घोषणा मंडल के सभागार में स्कूल शिक्षा सचिव और माध्यमिक शिक्षा मंडल के अध्यक्ष श्री गौरव द्विवेदी ने की। उन्होंने सभी सफल परीक्षार्थियों, उनके अभिभावकों तथा शिक्षकों को मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल एवं स्कूल शिक्षा मंत्री श्री प्रेमसाय सिंह की ओर से बधाई एवं शुभकामनाएं दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

परीक्षा परिणाम की घोषणा करते हुए श्री द्विवेदी ने बताया कि हाईस्कूल परीक्षा में 68.20 प्रतिशत और हायर सेकण्डरी परीक्षा में 78.43 प्रतिशत परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए। पिछले वर्ष की तुलना में हायर स्कूल सर्टिफिकेट मुख्य परीक्षा के परीक्षा परिणाम में एक प्रतिशत और हायर सेकण्डरी स्कूल सर्टिफिकेट में 1.74 प्रतिशत की वृद्वि हुई है। उन्होंने शिक्षण सहित परीक्षा जैसे महत्वपूर्ण कार्याें के बेहतर क्रियान्वयन के लिए शिक्षकों सहित माध्यमिक शिक्षा मण्डल के सभी अधिकारी और कर्मचारियों को बधाई दी। इस अवसर पर मंडल के सचिव प्रो. व्ही. के गोयल तथा अन्य अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *