पुलिस महानिरीक्षक बस्तर रेंज जगदलपुर द्वारा डीआरजी एवं एसटीएफ के जवानों को उत्साहवर्धन स्वरूप 02 लाख रूपये प्रदाय किये

Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ : दन्तेवाडा कल दिनांक 08 मई 2019 को पुलिस महानिरीक्षक बस्तर रेंज जगदलपुर विवेकानन्द (भा0पु0से0) द्वारा रक्षित केन्द्र दन्तेवाड़ा में पुलिस उप महानिरीक्षक (परि.), के.रि.पु.बल दन्तेवाडा डी.एन. लाल, पुलिस अधीक्षक दन्तेवाडा डॉ अभिषेक पल्लव (भा0पु0से0) अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, दन्तेवाड़ा सूरज सिंह परिहार (भा0पु0से0), उप पुलिस अधीक्षक नक्सल ऑप्स सुरेष लकड़ा, उप पुलिस अधीक्षक नक्सल ऑप्स देवांष सिंह राठौर, उप पुलिस अधीक्षक अजाक/ नक्सल ऑप्स  पंकज ठाकुर एवं उप पुलिस अधीक्षक (मुख्या0) दिनेश्वरी नंद एवं डीआरजी दन्तेवाड़ा के जवानों से भेंटकर विगत् 20 दिनो में जो जिला दन्तेवाड़ा में 04 बड़ी सफलताएं मिली है, उस संबंध में सभी को शुभकामनाएं एवं बधाई दी गई तथा आज दिनांक 08.05.19 को गोंड़ेरास के जंगल में पुलिस नक्सली मुठभेड़ के संबंध में जानकारी ली गयी और भविष्य में नक्सल ऑपरेषन में सफसलता प्राप्त करने हेतु मार्गदर्षन दिया गया।
डीआरजी एवं एसटीएफ दन्तेवाड़ा को प्रोत्साहन स्वरूप 02 लाख रूपये नगद राषि देकर उत्साहवर्धन किया गया तथा नक्सली अभियान की समीक्षा की गयी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *