मौसमी खराबी की वजह से मुख्यमंत्री,उपमुख्यमंत्री,मंत्रियों का अंबिकापुर दौरा रद्द,वर्चुअली जुड़े

Chhattisgarh

सरगुजा ब्रेकिग : अम्बिकापुर : मौसमी खराबी की वजह से मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, उपमुख्यमंत्री टी एस सिंहदेव तथा अन्य मंत्रियों का अंबिकापुर दौरा रद्द हो गया हैं। अंबिकापुर में लैंडिंग और टेकऑफ के लिए मौसम अनुकूल नहीं होने की वजह से मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के अलावा उप मुख्यमंत्री सिंहदेव व अन्य मंत्रियों को अपना दौरा रद्द करना पड़ा है। अब तमाम कार्यक्रमों में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के अलावा अन्य नेता वर्चुअली जुड़ेंगे। बता दें कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का आज अंबिकापुर जिले का दौरा था, इस दौरान विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन व लोकार्पण कार्यक्रमों में उन्हें शामिल होना था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *