भाजपा के मंडल विश्रामपुर के कार्यकर्ताओं से भरी बस दुर्घटना ग्रस्त,कुछ का मौत और घायल होने की खबर

Chhattisgarh

सूरजपुर ब्रेकिंग – प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में शामिल होने रायपुर जा रहे कार्यकर्ताओं से भरी बस हुई दुर्घटना ग्रस्त हो गया ,ट्रेलर में सीधा जा घुसी बस, इस सड़क हादसा में दो लोगो की मौत और  लगभग 8 से 9 लोग है घायल होने  की खबर आ रही है। यह घटना रतनपुर के पास हुआ। उस बस में सभी भाजपा के मंडल विश्रामपुर के कार्यकर्ता सवार थे। सभी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए रायपुर आ रहे थे। घटना स्थल पर पुलीस पहुंची । यह कार्यकर्ता कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना योगदान देने आ रहे थे।बीते रात से जोरदार लगातार बारिश हो रही है। प्रधानमंत्री का कार्यक्रम रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में होगा कार्यक्रम आयोजित स्थान को वॉटर फ्रूफ रखा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *