छत्तीसगढ़ :रायपुर 08 मई2019,अचार सहिता दौरान कांग्रेस पार्टी व भाजपा पार्टी के कार्यकर्ताओं के बीच जिस प्रकार से आरोप-प्रत्यारोप किये जा रहे है। जैसे- जैसे मई महीने में गर्मी बढ़ते जा रही है वैसे – वैसे राजनीति में भी गर्माहट बढ़ती जा रही है।
हाल ही में भाजपा प्रवक्ता शिवरतन शर्मा की विवादित बयान पर कांग्रेस प्रवक्ता विकास तिवारी ,व किरणमयी नायक ने थाने में जाकर शिवरतन पर fir दर्ज कर कड़ी कार्यवाही पुलिस प्रशासन से मांग की है, जिसका माहौल अभी सांत नही हुई है और अब एक और विवादित बयान भाजपा के वरिष्ठ नेता सच्चिदानंद उपासने ने सोशल मीडिया में एक वीडियो वायरल किया है, जिसमे उपासने ने कहा है कि पहले भूपेश बघेल स्वंय बतायेे की उन्होंने अश्लील सीडी बनाना कहा से सीखा। उपासने के इस बयान ने एक बार फिर बवाल मचा दी है। हम बता दे कि हाल ही में भाजपा के कर्यालय एकात्म भवन से धुआं उठी ,और भाजपा ने कांग्रेस प्रवक्ता विकास तिवारी पर प्रतिबंध लगाया की भाजपा से कोई इनके साथ डिबेट नही करेगा। कांग्रेस ने भी अपने प्रवक्ताओ को पत्र जारी कर कहा कि भाजपा प्रवक्ता शिवरतन शर्मा के साथ डिबेट नही करने का आदेश जारी किया।
कांग्रेस प्रवक्ता विकास तिवारी से फोन से जानकारी दी कहा कि कल भाजपा के वरिष्ठ नेता सच्चिदानंद उपासने ने एक वीडियो वायरल किया है ,जिसमे उपासने ने आपत्तिजनक बयान दी है, जिसमे कह रहे हैं कि भूपेश बघेल स्वयं यह बताएं कि अश्लील सीडी बनाना किस्से सीखा? , विकास तिवारी ने यह भी बताया कि भाजपा बदजुबानी होते जा रही है,भाजपा अपनी जबान पर लगाम लगाये।उनको पता नहीं रहता है कि ओ क्या बोल रहे हैं तथा पल पल में बदल जाते हैं।
वही हमने भाजपा प्रवक्ता से फोन पर बात करने से बात करने की कोशिश की पर बात नही हो पाई। कांग्रेस ने उपासने के बयान को आपत्तिजनक माना है, तो कांग्रेस क्या भाजपा के वरिष्ठ नेता सच्चिदानंद उपासने पर FIR दर्ज कराएगी।