रविन्द्र चौबे संसदीय कार्यमंत्री का स्वास्थ्य जानने लखनऊ पहुचे,छत्तीशगढ़ विस् अध्यक्ष डॉ महंत

Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ : रायपुर 08 मई 2019 छत्तीशगढ़  विधानसभा अध्यक्ष पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ चरणदास महंत यूपी लखनऊ स्थित संजय गांधी पीजीआई हॉस्पिटल पहुचे जंहा छत्तीशगढ़ के वरिष्ठतम कांग्रेस नेता संसदीय कार्यमंत्री रविन्द्र चौबे का इलाज जारी है, डॉ महंत ने उनसे मुलाकात कर उनका हाल चाल जाना और संजय गांधी पीजीआई के डायरेक्टर राकेश कपूर से रविन्द्र चौबे की चिकित्सकियी प्रक्रिया पर चर्चा कर जानकारी प्राप्त की। डॉ महंत ने परिजनों से भी मुलाकात कर उनके जल्द कुशलक्षेम की बात कही है, और चौबे  के जल्द छत्तीशगढ़ लौटने का भरोसा दिलाया है। ज्ञात हो की पिछले दिनों लोकसभा चुनाव प्रचार को उत्तर प्रदेश गए संसदीय कार्यमंत्री रविन्द्र चौबे जी का स्वास्थ्य खराब हो जाने से उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया है जंहा उनका इलाज वरिष्ठ चिकित्सक की निगरानी में जारी है,और उनके स्वास्थ्य में लगातार सुधार हो रहा है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *