रायगढ़ : राष्ट्रीय रामायण महोत्सव, रायगढ़ : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल रामलीला मैदान रायगढ़ में आयोजित राष्ट्रीय रामायण महोत्सव में पहुंचे। राम राम जय राजाराम, राम राम जय सीताराम” की पंक्तियों के साथ पूरा मंच राममय, भक्ति की अद्भुत बयार। पूरा मंच भगवान राम नाम से गूंज रहा है।मुख्यमंत्री बघेल ने दीप प्रज्ज्वलित कर, छत्तीसगढ़ के राज्यगीत के साथ किया कार्यक्रम का शुभारंभ। रायगढ़ जिले के प्रभारी मंत्री डॉक्टर प्रेम साय सिंह टेकाम,संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत, महंत राम सुंदर दास , कांग्रेस नेता नंदकुमार साय, खरसिया विधायक व उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल और रायगढ़ विधानसभा के विधायक प्रकाश नायक,रायगढ़ कलेक्टर तरण सिन्हा, एसडीएम गगन शर्मा सहित अन्य मौजूद हैं।
मुख्यमंत्री बघेल का महोत्सव के शुभारंभ अवसर पर रामचरित मानस की प्रति भेंट-कर एवं राजकीय गमछे के साथ स्वागत किया गया।