रायगढ़ : राष्ट्रीय रामायण महोत्सव : रायगढ़ शहर में राष्ट्रीय रामायण महोत्सव का आगाज, देश के कलाकारों ने प्रस्तुति मंच में बिखरा रंग लोगों को किया लुभावित, भगवान हनुमान चालीसा का सामूहिक पाठ व पूरा मंच भगवान राम की स्तुति से गूंज उठा है। लोग बोलने लगे कि हमने तो अयोध्या नगरी नहीं देखी लेकिन आज राष्ट्रीय रामायण महोत्सव कार्यक्रम में आकर देखा तो ऐसा लग रहा है जैसे अयोध्या में भगवान राम की नगरी की झलक आंखों में दिखने लगी। लोगों को भगवान राम जी हनुमान जी की स्तुति लुभाने लगी। लोग बहुत भाउक हो उठे।
मार्च पास्ट शुरू
इंडोनेशिया का दल मार्चपास्ट कर रहा है।माधव कंदली असमिया रामायण के लेखक हैं, जिस तरह कृतिवास ने बंगला में अद्भुत रामायण रचा, उसी तरह असमिया रामायण भी असम में लोक परंपरा में गहराई से बसा है। 21 सदस्यीय दल असम से आया है।रामनामी समुदाय का मुख्य मंच के सामने पारंपरिक वेशभूषा में मार्च पास्ट।गोआ से छत्तीसगढ़ आए कलाकार दल ने भी मार्च पास्ट में लिया हिस्सा।झारखंड से आए 25 सदस्यीय दल ने अपने पारंपरिक वाद्ययंत्र और वेशभूषा में मार्च पास्ट किया। उन्होंने विशेष तरह के मुखौटे भी पहने हैं।