रायपुर : रायगढ़ में राष्ट्रीय रामायण महोत्सव के मुख्य मंच पर कलाकार प्रस्तुतियां दे रहे हैं। देश विदेश से आए कलाकारों ने अपने अपने कला का कर रहे हैं प्रदर्शन। काफी संख्या में उमड़े जन शेलाब, दर्शक दीर्घा में बड़ी संख्या में लोग उपस्थित हैं। गांव गांव से लोग कलाकारों की प्रस्तुति देखने को पहुंचे हुए हैं और भगवान श्रीराम के सुंदर भजनों का श्रवण कर रहे हैं।
रामायण ऐसा महाकाव्य है जिसने सांस्कृतिक रूप से गहरा प्रभाव दक्षिण पूर्वी एशियाई द्वीपों में छोड़ा है।भारत का गहरा संबंध इन द्वीपों से रहा है और यह संबंध सांस्कृतिक, व्यापारिक रहा।सैकड़ों बरसों बाद भी आज भी यह सांस्कृतिक संबंध कायम हैं, खूबसूरत बात यह है कि इसकी प्रस्तुति इन देशों की अपनी है।