रायपुर : लगातार रायपुर ज़िला एनएसयूआई छात्रो की विभिन्न समस्याओं को लेकर एमिटी विश्विद्यालय ख़रोरा का घेराव करते आयी है घेराव के पश्चात भी माँग पूरी न होने की स्थिति में ज़िला अध्यक्ष प्रशांत गोस्वामी ने विभिन्न विभागों में एमिटी विश्विद्यालय में व्याप्त अनियमिताओं की शिकायत की जिसके परिणाम स्वरूप एमिटी यूनिवर्सिटी में व्याप्त अनियमितताओ के संबंध में छत्तीसगढ़ निजी विश्वविद्यालय विनियामक आयोग ने सक्त कदम उठाते हुए जांच कमिटी गठित की है ।
उक्त विषय / प्रकरण की जाँच हेतु आयोग द्वारा गठित जॉच समिति की बैठक दिनांक 01/07/2024 समय 03:00 बजे आयोग कार्यालय में आयोजित है। रायपुर ग्रामीण जिलाध्यक्ष प्रशांत गोस्वामी ने उक्त प्रकरण के संबंध में हुए जांच संबंधी निर्णय में देरी होने पर अपनी असंतुष्टि व्यक्त की !