कांग्रेस आज और भाजपा कल जारी करेगी घोषणा पत्र

Chhattisgarh

रायपुर। नगरीय निकाय चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों की सियासत तेज हो गई है। कांग्रेस चुनाव को लेकर घोषणा पत्र शुक्रवार को जारी करेगी। वहीं भाजपा अपना चुनावी घोषणा पत्र और सरकार के खिलाफ आरोप पत्र शनिवार को जारी करेगी
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम नगरीय निकाय चुनाव घोषणा पत्र समिति के अध्यक्ष एवं विधि मंत्री मोहम्मद अकबर, मंत्री रविंद्र चौबे, मंत्री शिव कुमार डहरिया एवं अन्य सदस्य शुक्रवार को कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में नगरीय निकाय चुनाव के लिए घोषणा पत्र जारी करेंगे। बताया जाता है कि मुख्यमंत्री और पीसीसी अध्यक्ष की सहमति मिलने के बाद कांग्रेस घोषणापत्र समिति ने 17 बिंदुओं पर इसका खाका तैयार किया है। कांग्रेस ने सभी निकायों को धूलमुक्त करने और सड़क, बिजली और पानी जैसी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने का वादा किया है। वहीं निकाय क्षेत्रों में रोजगार के अवसर बढ़ाने महिलाओं के लिए विशेष स्वावलंबन योजना शुरू करने की बात कही गई है।
भाजपा लाएगी आरोप पत्र
भाजपा 15 निकायों में होने वाले चुनावों के लिए अपना घोषणा पत्र जारी करने के अलावा राज्य सरकार के द्वारा पूर्व में नगरीय निकायों के लिए किए गए वायदे को पूरा नहीं करने पर आरोप पत्र भी लाएगी। आरोप पत्र के माध्यम से सरकार की नाकामियों को जनता के समक्ष रखा जाएगा। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और चुनाव समिति के अन्य सदस्य शनिवार को इसे जारी करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *