दिल्ली : सूत्रों की हवाले से है खबर ,अतीक अहमद की हत्या के बाद हरकत में आया गृह मंत्रालय पत्रकारों के लिए बनेगा एसओपी।
केंद्र सरकार ने गैंगस्टर से नेता बने अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की प्रयागराज में मीडिया कर्मी बनकर आए तीन हमलावरों द्वारा हत्या वि जाने के बाद पत्रकारों की सुरक्षा के लिए मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) तैयार करने का फैसला किया है। सूत्रों ने बताया कि गृह मंत्रालय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में और गृह मंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन में पत्रकारों की सुरक्षा के लिए एसओपी तैयार करेगा।