आगरा में ज्वैलर्स लूट व हत्या कांड का मुख्य आरोपी अमन एनकाउंटर में मारा गया.

National

Agra : आगरा में ज्वैलर्स लूट व हत्या कांड का मुख्य आरोपी अमन एनकाउंटर में मारा गया.बीते शुक्रवार को सिकंदरा थाना क्षेत्र स्थित बालाजी ज्वैलर्स में लूट और दुकान मालिक विनय चौधरी की हत्या के मुख्य आरोपी अमन को मंगलवार सुबह पुलिस मुठभेड़ में ढेर कर दिया गया. मुठभेड़ सिकंदरा थाना क्षेत्र में ही हुई.

अमन को पकड़ने की कोशिश के दौरान उसने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी. जवाबी कार्रवाई में अमन को गोली लगी. घायल अवस्था में उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

घटना की जानकारी मानवाधिकार आयोग सहित सभी संबंधित विभागों को दे दी गई है.
पुलिस आयुक्त आगरा के अनुसार, इस मुठभेड़ में शामिल पुलिस टीम का बयान दर्ज किया जा रहा है और सभी कानूनी प्रक्रिया का पालन किया जा रहा है.

गौरतलब है कि शुक्रवार को बाइक सवार बदमाशों ने बालाजी ज्वैलर्स में घुसकर लूटपाट की थी और विरोध करने पर शोरूम मालिक विनय चौधरी की गोली मारकर हत्या कर दी थी. यह वारदात दिनदहाड़े हुई थी जिससे इलाके में दहशत फैल गई थी.पुलिस इस केस में अन्य आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दे रही है…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *