रायपुर : डी लिस्टिंग को लेकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बयान पर पलटवार करते हुए भाजपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल का बयान,कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा कांग्रेश पार्टी तुष्टीकरण के कारण और वे धर्मांतरण को छत्तीसगढ़ में बढ़ावा दे रहे हैं, पूरे देश में बढ़ावा दे रहे हैं इसके विरोध में डीलिस्टिंग है जो अपनी संस्कृति को छोड़ देते हैं अपनी परंपरा को छोड़ देते हैं अपने धर्म को छोड़ देते हैं, उनका आरक्षण समाप्त होना चाहिए, मुझे लगता है कि भूपेश बघेल बोलते हैं कि मैं प्रभु राम का भक्त हूं अभी एक कार्यक्रम में गए थे तो उन्होंने भी कहा है जो अपना धर्म छोड़ता है वह अपने धर्म के साथ जाति के साथ समाज का भला नहीं करता है और जो अपने संस्कार को छोड़ दिया उसको सुविधा क्या !