रिपोर्ट-के. आर. गिरी
अमेठी : लोकसभा चुनाव प्रचार के दौरान अमेठी पहुंचे भरतपुर सोनहत विधायक गुलाब कमरो ने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने यूपी के कई गावों का दौरा कर कांग्रेस के पक्ष में प्रचार किया। अपनी चुनावी सभा के दौरान गुलाब कमरो ने कहा कि अमेठी और रायबरेली सीट कांग्रेस ही जीतेगी।यह गांधी परिवार की परंपरागत सीट है जिसे कोई नहीं हरा सकता। उन्होंने इसके साथ यह भी बयान दिया कि राहुल गांधी लगभग ढाई से तीन लाख मतों से जीतेंगे उनकी जीत निश्चित है। गुलाब कमरो ने छतीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार बनने का भी पूरा श्रेय राहुल गांधी को दिया।
https://youtu.be/klcrZSUZCS0
बता दें कि इस बार कांग्रेस के प्रचार प्रसार में छत्तीसगढ़ के सभी कद्दावर नेताओ का उत्तरप्रदेश जाना हुआ है जिनमें सीएम से लेकर सभी कैबिनेट मिनिस्टर और विधायक शामिल है। छतीसगढ़ में लोकसभा का चुनाव खत्म होने के बाद राज्य मंत्री का दर्जा प्राप्त आदिवासी विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष और भरतपुर सोनहत विधानसभा के विधायक गुलाब कमरो भी अपने समर्थकों के साथ अमेठी और रायबरेली के दौरे पर गए हुए है । यहाँ वे सक्रिय होकर कांग्रेस के पक्ष में प्रचार कर रहे है।