मुख्यमंत्री ने गढ़चिरौली में हुए  नक्सली हमले को दुखद और निंदनीय बताया 

Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ : रायपुर, 01 मई 2019 मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ के सीमावर्ती राज्य महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में आज हुए नक्सली हमले को अत्यंत दुखद और निंदनीय बताया है। उन्होंने शहीद जवानों को विनम्र श्रद्वांजलि अर्पित करते हुए उनके परिजनों के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त की हंै। मुख्यमंत्री बघेल ने कहा है कि नक्सली समस्या केवल प्रदेश की नहीं, पूरे देश के लिए कड़ी चुनौती है, जिसका दृढ़ता के साथ एकजुट होकर मुकाबला करना होगा। उल्लेखनीय है कि माओवादियों द्वारा गढ़चिरौली में सुरक्षा वाहन को बारूदी सुरंग से उड़ाने की घटना में अनेक जवान शहीद हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *