रायपुर, 30 मार्च 2023/ नवरात्रि के अवसर पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और उनकी धर्मपत्नी मुक्तेश्वरी बघेल ने आज अपने भिलाई निवास में कन्या पूजन किया।
नवरात्रि के नवमी के दिन मुख्यमंत्री हर वर्ष की तरह इस बार भी अपने भिलाई निवास स्थान पर अपने परिवार के साथ नवकान्य भोज का आयोजन किया और खुद कन्याओं को नव माता के स्वरूप मानकर अपने हाथों से पूजन कर चुनरी ओढ़ाई ,कुमकुम,सिंदूर, का टिका लाइए,उन्हे खीर पूड़ी खिलाई और अपने परिवार सहित उनसे आशीर्वाद सहित लिया।