रायपुर : कांग्रेस के होने वाले प्रदर्शन पर पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह का बयान कहा न्यायालय का फैसला है स्पष्ट रूप से सजा दी है।अपराधी यदि अगर यह कहे कि न्यायालय गलत है।जुडिशरी के ऊपर शंका करना कांग्रेस की पुरानी आदत है, इंदिरा गांधी ने आपातकाल में जुडिशरी के ऊपर पूरा प्रतिबंध लगाया था,न्यायालय के फैसले के खिलाफ आपातकाल लगा था।दूसरे आपातकाल का ट्रायल दिख रहा है।
कांग्रेस के छत्तीसगढ़ प्रभारी कुमारी शैलजा के बीजेपी नेताओं के बंगले का रिव्यू करने वाले बयान पर पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने पलटवार में कहा कि रिव्यु करें कोनसा फर्क पड़ता है, भारतीय जनता पार्टी खुला मंच है खुले विचार के लोग हैं। कांग्रेस को जो करना है करें।कांग्रेस के दिमाग में बदले के अलावा कुछ भी नहीं।
हम बता दें कि कल देर शाम को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल दिल्ली से वापस रायपुर लौटे तो उन्होंने एयर पोर्ट पर लेकिन छत्तीसगढ़ के मुखिया भूपेश बघेल ने कल पत्रकारों से चर्चा करते हुए साफ तौर पर कहा है कि हमारी राजनीति बदले की नहीं है, हम बदले की राजनीति नहीं करते।