बूथ सशक्तिकरण अभियान को लेकर भाजपा रायपुर ग्रामीण की कार्यशाला संपन्न

Chhattisgarh

रायपुर। भारतरीय जनता पार्टी कार्यालय एकात्म परिसर में आज भाजपा रायुपर ग्रामीण की बूथ सशक्तिकारण अभियान की महत्वपूर्ण कार्यशाला संपन्न हुई। कार्यशाला को संबोधित करते हुए राज्यसभा सांसद सुश्री सरोज पांडेय ने कहा कि यह अभियान पूरे देश में बूथ की मजबूती को लेकर चलाया जा रहा है। जिसमें राष्ट्रीय, जिला एवं मंडल स्तर पर जाकर हमें कार्य करना है। भाजपा बूथ स्तर पर मजबूती के साथ मिलकर कार्य कर रही है जिनके परिणाम सुखद हैं। देश में आज केंद्र में मोदी जी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार है एवं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने विश्व में भारत का परचम लहराया है। भारतीय नेतृत्व की स्वीकार्यता आज विश्व पटल पर अंकित है। उन्होंने कहा कि केंद्रीय नेतृत्व एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा जी ने बूथ की मजबूती हेतु पूरे देश में भाजपा कार्यकर्ताओं को बूथ सशक्तिकरण अभियान से जुड़ने एवं प्रभावी रूप से कार्य करने का आह्वान किया है। इस अभियान में भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता अपना संपूर्ण योगदान देगा। हम प्रदेश के हर बूथ तक पहुंचेंगे और केंद्र द्वारा दिए गए निर्देश का पालन करेंगे।

इस दौरान बैठक में बूथ सशक्तिकरण अभियान की बिंदुवार जानकारी दी गई जिसमें बूथ समिति का गठन, अध्यापन, कार्य विभाजन, पन्ना प्रमुखों की नियुक्ति, बूथों पर व्हाट्सएप ग्रुप का निर्माण और सरल ऐप में डाटा एंट्री शामिल है। बैठक में यह निर्णय लिया गया कि आगामी दिनों में बूथ सशक्तिकरण को लेकर विधानसभा वार बैठक आहूत की जाएगी।

इस दौरान बैठक में पूर्व मंत्री चंद्रशेखर साहू,जिलाध्यक्ष अभिनेष कश्यप,अपेक्स बैंक के पूर्व अध्यक्ष अशोक बजाज, पूर्व विधायक देवजी भाई पटेल, नवीन मार्कण्डेय, विमल चोपड़ा, संजय डीडी, पूर्व जिलाध्यक्ष गुलाब टिकरिया, गणेश शंकर मिश्रा, श्याम नारंग, अनिल अग्रवाल, डेनिश चंद्राकर, चंद्रकांति वर्मा, ओमप्रकाश चंद्राकर सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *