03 किलोग्राम गांजा के साथ महिला आरोपी गिरफ्तार

Chhattisgarh

रायपुर – वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  प्रशांत अग्रवाल द्वारा रायपुर पुलिस के समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों, थाना प्रभारियों सहित प्रभारी एण्टी क्राईम एवं सायबर यूनिट को नशे का काला कारोबार करने वाले कारोबारियों की पतासाजी कर कार्यवाही करने एवं इस पर प्रभावी रूप से अंकुश लगाने आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये है। जिस पर समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों, थाना प्रभारियों एवं एण्टी क्राईम एवं सायबर यूनिट की टीम द्वारा मुखबीर लगाकर, पेट्रोलिंग व सूचना संकलन कर नशे का कारोबार करने वाले कारोबारियों के संबंध में सूचना एकत्रित की जा रही है।

इसी तारतम्य में दिनांक 18.01.2023 को एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की टीम को सूचना प्राप्त हुई कि थाना गुढ़ियारी क्षेत्रांतर्गत गोगांव स्थित पानी टंकी पास एक महिला अपने पास गांजा रखी है तथा बिक्री कर रहीं है। जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर/अपराध  अभिषेक माहेश्वरी, उप पुलिस अधीक्षक क्राईम  दिनेश सिन्हा एवं नगर पुलिस अधीक्षक उरला  राजीव शर्मा द्वारा प्रभारी एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना प्रभारी गुढ़ियारी को सूचना की तस्दीक कर महिला आरोपी को गांजा के साथ रंगे हाथ पकड़ने हेतु निर्देशित किया गया। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना गुढ़ियारी पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा उक्त स्थान पर जाकर मुखबीर द्वारा बताये हुलिये के महिला की पतासाजी कर चिन्हांकित कर गांजा बिक्री करते रंगे हाथ पकड़ा गया। पूछताछ में महिला ने अपना नाम निवासी गोगांव गुढ़ियारी रायपुर का होना बताया। टीम के सदस्यों द्वारा उसके पास रखें थैले की तलाशी लेने पर थैले में गांजा रखा होना पाया गया। जिस पर महिला आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से कुल 03 किलोग्राम गांजा कीमती लगभग 30,000/- रूपये जप्त किया जाकर महिला आरोपी के विरूद्ध थाना गुढ़ियारी में अपराध क्रमांक 34/23 धारा 20बी नारकोटिक्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही की गई।

*महिला आरोपी पूर्व में भी नारकोटिक्स एक्ट के प्रकरण में जेल निरूद्ध रह चुकी है।*

*गिरफ्तार –  भुनेश्वरी धीवर पति संजय धीवर उम्र 36 साल निवासी पानी टंकी के पास गोगांव थाना गुढ़ियारी रायपुर।*

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *