मल्हारगढ़/बुढा : एमपी : दिनांक 24/12/22, मल्हारगढ़ तहसील के गांव बुढा में बहुचर्चित कांग्रेस नेता छगनलाल पाटीदार हत्याकांड मामले में जिला सत्र न्यायालय ने आज सभी दोषियों को सजा सुनाई।
ज्ञात हो कि कुछ वर्ष पूर्व गांव बुढा में वरिष्ठ नेता छगनलाल पाटीदार की गांव के ही लोगो ने खेत पर हत्या कर दी गयी थी जिस मामले की सुनवाई जिला सत्र न्यायालय में चल रही थी विद्वान न्यायाधीश ने आज मुख्य आरोपी राजेन्द्र पिता मूलचंद्र पाटीदार को 4 साल ओर दो सह आरोपी दशरथ पिता मूलचंद पाटीदार को 2 साल, मूलचंद पिता मोतीलाल को 2 साल के कारावास की सजा सुनाई।