अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं छत्तीसगढ़ प्रभारी कुमारी शैलजा आज आएंगी रायपुर

Chhattisgarh

रायपुर/25 दिसंबर  2022। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं छत्तीसगढ़ प्रभारी कुमारी शैलजा दिनांक 25 दिसंबर 2022 रविवार को विस्तारा की नियमित विमान सेवा द्वारा शाम 7.40 बजे रायपुर पहुंचेगी। उनकी भव्य स्वागत करेगी कांग्रेस पार्टी। रायपुर एयर पोर्ट से कांग्रेस भवन तक 8 जगहों पर उनके स्वागत प्वाइंट बनाया गया है । फूल माला से उनका स्वागत किया जाएगा और कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ता सभी लोग उनके स्वागत करने एयर पोर्ट पहुंचेंगे। जगह जगह पर स्वागत किया जाएगा।

दिनांक 26 दिसंबर 2022 सोमवार को सुबह 10.30 बजे राजीव भवन, रायपुर में आयोजित प्रदेश कांग्रेस कमेटी विस्तारित बैठक में शामिल होगी।

दिनांक 27 दिसंबर 2022 मंगलवार को सुबह 9.10 बजे इंडिगो के नियमित विमान सेवा द्वारा रायपुर से नई दिल्ली के लिये रवाना होंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *