सिद्धू राजनीति में विदूषक की भूमिका निभा रहे हैं : भूपेंद्र

Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ : रायपुर भाजपा प्रवक्ता भूपेंद्र सिंह सवन्नी ने कांग्रेस के स्टार प्रचारक नवजोत सिंह सिद्धू पर पलटवार करते हुए कहा है कि पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान के एजेंट के तौर पर चर्चित सिद्धू का टेंट देश की जनता उखाड़ फेंकेगी। उन्होंने कहा कि सिद्धू जैसे पाक परस्त लोगों को देश के सक्षम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विरुद्ध अनर्गल प्रलाप करने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है। सिद्धू राजनीति में विदूषक की भूमिका निभा रहे हैं। उन्हें देश के मनोरंजन उद्योग ने देश विरोधी हरकतों के कारण खदेड़ दिया है और अब देशभक्त जनता भी सिद्धू की पार्टी का टेंट उखाड़ फेंकने के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी सिद्धू जैसे लोगों के जरिए जिस तरह की गैर जिम्मेदाराना राजनीति कर रहे हैं वह देश की जनता अच्छी तरह समझती है। श्री सवन्नी ने कहा कि पंजाब के मंत्री सिद्धू की असलियत से उनके गृह राज्य की जनता अच्छी तरह वाकिफ हो चुकी है और उनके अपने ही राज्य में उनकी बातों को सुनने के लिए कोई तैयार नहीं है इसलिए वह छत्तीसगढ़ के चक्कर काट रहे है। अब तो छत्तीसगढ़ की जनता ने भी सिद्धू जैसे पाक परस्त लोगों को अच्छी तरह पहचान लिया है और यही वजह है कि सिद्धू की बातों को यहां की जनता कोई महत्व नहीं देती।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *